Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

वीर शहीद बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित

चांडिल अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न जगहों पर वीर शहीद बिरसा मुंडा का 124 वा शहादत दिवस मनाया गया. चांडिल पंचायत भवन परिसर में विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टिट्यूट द्वारा शहीद बिरसा मुंडा शहादत दिवस मर्यादापूर्वक मनाया गया .

रामगढ़ गांव स्थित ओल अनोल अलोआ बाकूल में छात्र छात्राओं ने बीर शहीद भगवान विरसा मुंडा के शहादत पर श्रद्धासुमन अर्पित किया.,इस अवसर पर ओल अनोल अलोआ बाकूल रामगढ़ के अध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के जिवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने की बात कही,साथ ही माचेद गंमके सुमन देव सरदार ने धरती आवा के बारे में विस्तृत जानकारी दिए .इस अवसर पर भारतीय आदिवासी भूमिज समाज जिला सचिव रविन्द्र नाथ सिंह,सह सचिव विशम्बर सिंह,सुमन देव सिंह, शंकर सिंह,अजय सिंह, भास्कर सिंह, अहल्या सिंह, भवानी सिंह एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

Related Post