Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 234 वां जयंती नूतनडीह में मनाया गया

पोटका के धीरल पंचायत अंतर्गत नुतनडीह मे आदिम निवासी जुवान आखड़ा नुतनडीह के सौजन्य से: ट्राईबल कल्चर सोसायटी( टाटा स्टील फाउंडेशन की अंगीकृत इकाई) के द्वारा 25 अप्रैल 2024 को भुमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 234 वां जयंती समारोह का आयोजन हुआ। जहां मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी भूमिज समाज का पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धेश्वर सरदार उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि वीर शहीद गंगा नारायण सिंह ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ में जिस तरह बिगुल फुका था जल जंगल जमीन को बचाने के लिए और सामाजिक एकता गांवता हर समुदाय के आजीविका को बचाने के साथ साथ सामाजिक परंपरा रीति रिवाज और पहचान को बचाने का जो निर्णय लिया था। उसी तरह आज के दिन में भी जल जंगल जमीन एवं आजीविका को बचाने के लिए सामूहिक नेतृत्व के आधार पर संघर्ष करने की जरूरत होगा।

इस मौके पर विभीषण भुमिज, रामेश्वर सरदार,सुगदेव सरदार, विष्णु सरदार, गौरी सरदार, जयंती सरदार, प्रियंका सिंह मुंडा, पुष्पा गागराई, उर्मिला सरदार, मोटु सरदार, राजेश सरदार, कार्तिक सरदार, घनश्याम सरदार, आदि उपस्थित रहे।

Related Post