Breaking
Thu. May 14th, 2026

उलीडीह में ऑटो चालक की हत्या, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

जमशेदपुर से संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट
मानगो के उलीडीह थाना अंतर्गत पारसनगर के ऑटो चालक मनोज राय की को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना गुरुवार देर रात की है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मनोज के शव को एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ऑटो में मनोज गिरा हुआ पाया गया था। इसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल लेकर आया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इसे लेकर परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया।

परिजनों ने कहा कि पहले आरोपी को गिरफ्तार किया जाए उसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने परिजनों को समझाया जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। वहीं परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को बताया कि गुरुवार को मनोज ऑटो लेकर भाड़े पर चलाने गया था। जहां काफी रात हो जाने वह घर नहीं लौटा। उसके बाद परिजनों ने उसे फोन किया तो उसका फोन किसी महिला ने उठाया। उन्होंने बताया कि मनोज के साथ मारपीट हुई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद आनन-फानन में परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई जारी है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


मृतक का भगना

By Aman Ojha

चार साल से पत्रकारिता में सक्रिय, राजनीति, सामाजिक और सम-सामायिक मुद्दों पर पैनी नजर। कर्मभूमि जमशेदपुर।

Related Post