Breaking
Fri. Jul 31st, 2026

रिचुघुटा में रेलवे भूमिगत पथ लोगों के लिए बना परेशानी का सबब

रिचुघुटा में रेलवे भूमिगत पथ लोगों के लिए बना परेशानी का सबब

लातेहार अजय सिन्हा की रिपोर्ट

लातेहार। बरसात के इस मौसम में सदर प्रखंड के रिचुघुटा रेलवे लाइन में बना भूमिगत पथ लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

बरसात का पानी इस पथ में जमा हो जाने की वजह से लोगों को आना जाना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोग इससे परेशान हैं और रेलवे विभाग के वरीय अधिकारियों से इस समस्या को दूर करने की मांग की है।

 

वहां के ग्रामीण लोगों ने उसका समाधान करने का आग्रह रेलवे विभाग से गांव के लोग बसंत उत्सव बसंत सिंह अनिल सिंह राजेश डॉक्टर राजेश आनंद सिंह रघुवीर निरंजन शाह विनोद शाह श्याम किशोर आशीष कुमार अजय सिंह विशाल जयसवाल कुमार उपेंद्र गंझु विजय ने की है।

Related Post