Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

राशन वितरण में घोर अनियमितता एवं धांधली को लेकर प्रखंड कार्यालय का किया घेराव,

*राशन वितरण में घोर अनियमितता एवं धांधली को लेकर प्रखंड कार्यालय का किया घेराव,*

 

गारू संवाददाता रामदयाल यादव की रिपोर्ट

 

गारू प्रखंड अंतर्गत कबरी ,महुआडाबर,चिरइया के राशन कार्डधारियों ने डीलर द्वारा राशन वितरण में की जा रही घोर अनियमितता,धांधली एवं कालाबाजारी करने का आरोप लगा रहे हैं बताते चले कि वीरेंद्र राम की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने पहले भी जिला जा चुके है ।कार्ड धारकों का कहना है कि वीरेंद्र राम डीलर को जिला द्वारा निलम्बन किया गया तो फिर उसी डीलर को कैसे लाइसेंस स्वीकृति मिल गया।ग्रामीणों ने डीलर पर बख्तमीजी से पेश आने की भी शिकायत की है।कार्ड धारकों के द्वारा डीलर बदलने व लाइसेंस रद्द करने व उसके पास से राशन उठाव नही करने की बात कही लोगो के द्वारा मांग किया गया कि हमलोग राशन लेंगे तो शिव प्रसाद के पास ही।जहाँ प्रखंड में सैकड़ो कार्डधारियों ने प्रखंड मुख्यालय का घेराव कर तात्कालिक प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी शम्भू राम के द्वारा आश्वासन दिया गया कि तत्काल ही आपलोगो का राशन शिवप्रसाद के पास मिलने लगेगा।जहा राशन कार्ड धारकों के द्वारा यह भी कहा गया कि पांच दिन के अंदर हमलोगों की समस्याओं का निष्पादन नही किया गया तो अरमु मोड़ पर चक्का जाम करने की बात कही गया गयी।

Related Post