Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

डीएमएफटी फंड की सरकारी राशि की लूट एवं बंदरबांट करने वाले दोषी अभियंता दीपक कुमार एवं मनीष कुमार पर मुकदमा दर्ज कर राशि की रिकवरी की जाए। दीपू कुमार सिन्हा।

डीएमएफटी फंड की सरकारी राशि की लूट एवं बंदरबांट करने वाले दोषी अभियंता दीपक कुमार एवं मनीष कुमार पर मुकदमा दर्ज कर राशि की रिकवरी की जाए। दीपू कुमार सिन्हा।

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा प्रखंड में डीएमएफटी फंड की सरकारी राशि की लूट एवं बंदरबांट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा ने कहा की राज्य में लोकप्रिय हेमंत सरकार को बदनाम करने के लिए कुछ अफसरों एवं विरोधी पक्ष के बिचौलियों का गठबंधन जिले में कार्यरत है। यह अब भी अपनी बिहारी मानसिकता से ग्रसित हैं और झारखंड प्रदेश के लोगों को मूर्ख तथा बेवकूफ समझ कर उनके जल, जंगल एवं जमीन को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। अफसरों की मनमानी लूट एवं बंदरबांट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर हाल में उनको अपने किए की सजा भुगतनी पड़ेगी।

बयान में आगे कहा गया है कि मल्हन पंचायत में संचालित सभी योजनाओं में भारी लूट एवं बंदरबांट की गई है वह सभी गांवों में जाकर ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं की जांच पड़ताल कर रहे हैं और शीघ्र ही इसकी लिखित शिकायत जिले के उपायुक्त से करेंगे। क्योंकि यहां जांच करने पर हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं यहां भारी लूट हुई है इसलिए इनको सूचीबद्ध करने में समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि समय चाहे जितना लग जाए या मामले को चाहे जहां तक ले जाना पड़ जाए वह हर हाल में इसका पर्दाफाश कर दोषी लोगों पर कार्यवाही होने तक लड़ते रहेंगे।

Related Post