Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

मुख्य बाजार सड़क में जर्जर विद्युत तार गिरने से बाल बाल बचे दर्जनों 

मुख्य बाजार सड़क में जर्जर विद्युत तार गिरने से बाल बाल बचे दर्जनों

बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट

बरवाडीह. बरवाडीह मुख्य बाजार में साप्ताहिक हाट के दिन शुक्रवार को जर्जर विद्युत तार गिरने से आज एक बार फिर बड़ी हादसा होने से कई लोग बचे. प्रखंड मुख्यालय में जर्जर तार रहने के कारण टूटकर गिरने की कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन मजे की बात है अब तक विद्युत तार गिरने से कोई बड़ी हादसा नहीं हुई है इसके बावजूद विद्युत विभाग इससे सचेत नहीं होकर जर्जर तारों को बदलने की दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठा रही है जानकारी के अनुसार शुक्रवार साप्ताहिक हाट के दिन बरवाडी बाजार जाने वाले मुख्य सड़क में जर्जर विद्युत प्रवाहित तार एकाएक गिर गई टूट कर गिर गई लेकिन उस समय मौके पर वहां पर कोई नहीं थे .

लेकिन एकाएक धारा प्रवाहित विद्युत तार गिरने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गई इसी बीच व्यवसाई संघ के अध्यक्ष डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने तत्काल विद्युत सब स्टेशन से विद्युत संबंध विच्छेद करवा कर एक बड़ी घटना होने से टाल दिया. इससे पूर्व भी धारा प्रवाहित जर्जर तार गिरने की 1 दर्जन से अधिक जर्जर तार गिरने की घटना हो चुकी है इसके बावजूद भी विद्युत विभाग द्वारा जर्जर तारों को बदलने की दिशा में कदम नहीं उठाया गया इससे प्रखंड के लोगों में विद्युत विभाग के प्रति व्यापक रोष है .हालांकि घटना के कुछ देर बाद ही जर्जर विद्युत तार बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया गया. ।

Related Post