महुआडांड़ झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का मशीन बन जाने से लोगों को मिली राहत लेनदेन हुआ सुचारू रूप से प्रारंभ।
महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट
महुआडांड़ मुख्य बाजार स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में पिछले 2 सप्ताह से मशीन खराब थी। जिसे लेकर ग्राहकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। वही मशीन अब बन गया है और बैंक में सुचारू रूप से लेन-देन की जा रही है। जहां बैंक खुलते ही ग्राहकों की काफी भीड़ भाड़ हो गई। लोग लेन-देन को लेकर कतार में खड़े नजर आए। इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कल बुधवार शाम मशीन बन गई थी। वही आज बृहस्पतिवार से पूर्ण रूप से लेन देन प्रारंभ कर दी गई है। जो भी ग्राहक पैसा निकासी या जमा करना चाहते हैं वह आज से आ सकते हैं।

