Breaking
Thu. Aug 6th, 2026

बकरीद को लेकर बारेसांढ़ तथा गारू थाना परिसर में बैठक संपन्न

*बकरीद को लेकर बारेसांढ़ तथा गारू थाना परिसर में बैठक संपन्न*

गारू संवादाता उमेश यादव की रिपोर्ट

मुस्लिम धर्मावलंबियों का त्यौहार बकरीद में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतू बारेसांढ़ थाना परिसर में शांति समिति का बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।

बैठक में महुआडांड़ एसडीपीओ राजेश कुजूर भी उपस्थित होकर गणमान्य लोगों को शांति व्यवस्था बनाये रखने का अपील किए। वहीं गारू थाना परिसर में सीओ संभु राम तथा थाना प्रभारी बैठक में उपस्थित रहे। बारेसांढ़ थाना प्रभारी जमील अंसारी नें लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, बारेसांढ़ थानाक्षेत्र में आपसी सौहार्द बेहतर प्रतीत तो होता ही है लेकिन सौहार्द को निरंतर बनाये रखना सबकी जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया में आपत्तिजनक, भ्रामक संदेश चलाने वाले लोगों पर कानूनी करवाई किया जाएगा। मौके पर गारू उपप्रमुख रामदास यादव, बारेसांढ़ मुखिया रूपमनी नागेसिया, मुखिया सुभाष कुमार सिंह, एसआई पवन कुमार रजक, कृति कुजूर, मनोज यादव, प्रदीप प्रसाद, अब्दुल्लाह साह, मोजाहीर अंसारी तथा अन्य कई लोग उपस्थित थे।

 

 

Related Post