Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

कार्डधारियों के बीच धोती साड़ी , लुंगी का किया गया वितरण

बरवाडीह प्रखंड संवाददाता अकरम अंसारी की रिपोर्ट…

कार्डधारियों के बीच धोती साड़ी , लुंगी का किया गया वितरण

बेतला/बरवाडीह:-बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंगरा पंचायत में जन वितरण प्रणाली के दुकानदार अशोक राम के दुकान पर आज मंगलवार को राशन कार्डधारियो के बीच मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र समाजसेवी विजय बहादुर सिंह एवं मंगरा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया बिपिन बिहारी सिंह उर्फ पिनटर सिंह ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच धोती साड़ी एवं लूंगी का वितरण किया तथा उन्होंने सरकार के महत्वकांक्षी योजना सोना सोबरन साड़ी के बारे में लाभुकों के बीच बताने का काम किया की लाभुकों को बहुत ही सस्ते दर पर यानी कि दस रुपये में डीलर के द्वारा देने का काम किया जायेगा , कार्डधारियों के बीच आज धोती साड़ी, लुंगी मिलने से लाभुकों के चेहरे पर ख़ुशी देखी गई। मौके पर जनवितरण प्रणाली के डीलर अशोक राम समेत कई राशनकार्ड धारि लोग मौजूद थे।

Related Post