बालूमाथ: लातेहार जिले के बारियातु प्रखंड स्थित करमाही ग्राम के पास बीती रात्रि हाथियो के झुंड ने कई घरो को नुकसान पहुचाया साथ ही एक ब्यक्ति को कुचल कर मार डाला।
बालूमाथ कौशर अली की रिपोर्ट
वही ग्रामीणो के अनुसार मृतक सतीश उराँव पिता बंचरा उराँव 35 वर्ष ग्राम करमाही पुक्चु बारियातु सुबह वह जंगल की तरफ गया था तभी हाथी के झुंड ने उसे पटक कर मार डाला।
वही पुक्चु ग्राम में कई घरो को निशाना बनाया और घर में रखे चावल आदि को नष्ट कर दिया और कुछ घरो को भी धवस्त कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणो मे काफी भय व्यापत है ।
ज्ञात हो कि हाथी के द्वारा लगातार कई घटनाओं का अंजाम दिया जा रहा है जिससे ग्रामीण काफी भयभीत है और बारबार की घटना से ग्रामीण अपने को काफी असुरक्षित महसूस कर रहे है।
ग्रामीणो के अनुसार लगतार दो सालो से हाथी का कहर इस क्षेत्र में है और वन विभाग की टीम के द्वारा भी काफी प्रयास किया जाता रहा है पर हाथी इस क्षेत्र को छोड़ना नही चाहते है।
P
किसान भी काफी भयभीत है कि इस बार वह धान और मक्का की खेती कैसे कर सकेँगे।

