Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

अग्नीपथ योजना के विरोध में लातेहार विधानसभा के कांग्रेस जनों का विरोध तथा जन सत्याग्रह

अग्नीपथ योजना के विरोध में लातेहार विधानसभा के कांग्रेस जनों का विरोध तथा जन सत्याग्रह

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा। 27 जून 2022 को पेंशनर समाज के प्रांगण में लातेहार विधानसभा के कांग्रेस कर्मियों द्वारा सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष असगर खान ने किया।
सत्याग्रह को संबोधित करते हुए लातेहार विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने कहा कि भारत सरकार ने अग्निपथ योजना का शुभारंभ कर भारत के नौजवानों को भटकाने का काम किया है नौजवानों को चार वर्ष के लिए कांटेक्ट पर भर्ती कर उन्हें सड़क पर उतारने का योजना बनाया है जिसको मैं कड़ी निंदा करता हूं रामयश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रवैया हिटलर की तरह है अपने हिटलर शाही के क्रम में अग्नीपथ योजना का शुभारंभ कर भारत के नौजवानों को भड़का कर देश में तीव्र आंदोलन चलाकर नुकसान करने का प्रयास किया है अग्निपथ योजना के विरोध में भारत के नौजवानों ने रेल ट्रक बस यातायात के देश के अरबों रुपए के साधन को जलाकर नुकसान पहुंचाया है इस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी का देश को नुकसान पहुंचाने का योजना है हम इस की तीव्र निंदा करते हैं और भारत के प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं इस योजना को अविलंब वापस लें। अपने संबोधन में पप्पू पासवान जी ने कहा कि अग्नीपथ योजना देश हित में नहीं है जिसके परिणाम स्वरूप पूरे देश में कांग्रेस जनों ने सत्याग्रह चलाकर तीव्र विरोध करने का काम किया है। प्रखंड अध्यक्ष असगर खान ने कहा कि अग्नीपथ योजना देश के बिल्कुल विपरीत है बहुत गुस्से में हैं नौजवानों का गुस्सा देश को देश की जनता को भुगतना पड़ सकता है करीब भर्त्सना करते हुए निरस्त करने का काम करता हूं मोतिउर रहमान ने कहा कि भारत की सरकार योजनाओं को मिलाकर जनता को गुमराह कर रही है मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं


बाबर खान ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बराबर देश को ऐसी योजना लाकर जलाने का काम किया जिसमें एक अग्निपथ योजना भी है साजन कुमार ने कहा कि अग्नीपथ योजना बिल्कुल देश हित में नहीं है मैं इस योजना का कड़े शब्दों में विरोध करता हूं मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम को भारत की सरकार ने चलाकर मात्र देश के विकास में ग्रहण लगाने का काम किया है। धन्यवाद ज्ञापन श्रीराम शर्मा ने किया और कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की लातेहार प्रखंड अध्यक्ष शम्भू प्रसाद लाडले खान जुबेर अहमद निर्मल भारती संतोष साहू आशीष सहदेव अमित पासवान अरुण भारती मतिया देवी नौशाद खान रिंकू खान सुभाष कुमार मोहम्मद मुमताज गीता देवी मंजू देवी सतनारायण गंजू बाजीराव रमजान साईं हसनैन हकीम इस्माइल खान लक्ष्मण साहू गिदियोंन खाखा दामोदर उपाध्याय सरवर अंसारी संजय गोप समेत सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Related Post