Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

आदित्यपुर के गायत्री शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय का मैट्रिक परीक्षा में दबदबा बरकरार स्कूल के 4 छात्र जिला टॉप 10 में रहे शामिल

जैक बोर्ड द्वारा मंगलवार को मैट्रिक और इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है जिसमें सरायकेला खरसावां जिला के प्रथम 10 टॉपर में गायत्री शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय आदित्यपुर के 4 टॉपर शामिल हैं

जिला टॉपर में विशाल कुमार झा 479 अंक, द्वितीय टॉपर ‌विनीता महतो 477 अंक, चतुर्थ टॉपर। खुशबू कुमारी 470 अंक अष्टम टॉपर। एवं रितु कुमारी 468 दसवां टॉपर बनी हैं।विशाल कुमार झा ने 479 अंक (95.8%) , विनीता महतो ने 477 अंक (95.4%) ,खुशबू कुमारी ने 470 अंक ( 94%) ,रितु कुमारी ने 468 अंक 93.6% एवं रोहित मिश्रा ने 465 अंक( 93%) प्राप्त कर क्रमशः विद्यालय का प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थी एवं पंचम टॉपर बनने का सौभाग्य प्राप्त कियाl विशाल कुमार झा प्रथम टॉपर ने बताया कि ये आईएएस बनना चाहता है, विद्यालय की द्वितीय टॉपर विनीता महतो ने बताया बताया कि मैं मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहती हूं, विद्यालय की तृतीय टॉपर खुशबू कुमारी ने बताया कि आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हूं l वही विद्यालय के चतुर्थ टॉपर रितु कुमारी ने बताया कि मैंआईएएस बनना चाहती हूl मैं इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को देती हूंlज्ञात हो कि गायत्री शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय आदित्यपुर के कुल126 बच्चों ने मैट्रिक जैक 2022 की वार्षिक परीक्षा में भाग लिया जिसमें 122 बच्चों ने प्रथम श्रेणी 2 बच्चों ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्णता हासिल की विद्यालय के बच्चों के इस सफलता के लिए विद्यालय के सचिव सत्यप्रकाश सुधांशु का विशेष योगदान रहा है, उन्होंने हमेशा शिक्षकों को एवं बच्चों को प्रोत्साहित एवं हर सुविधा को प्रदान किए हैंlइस सफलता के लिए विद्यालय के चेयरमैन इंजीनियर योगेंद्र प्रसाद यादव ने विद्यालय के सभी सफलता प्राप्त परीक्षार्थियों ,कर्मठ शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यालय के सचिव को बहुत-बहुत बधाई दिए .

Related Post