पुलिस ने अल्मुनियम तार की चोरी कर ले जा रहे पांच आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट
लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम अम्वाटीकर में अम्वाटीकर से पॉलिटेक्निक जाने वाले रास्ते में निजाम अंसारी के मकान के पास छापामारी की गई छापामारी में एक कंटेनर में लदा हुआ करीब 2 टन चोरी का बिजली का एलमुनियम का तार तथा घर से करीब 50 किलोग्राम तांबा तार एव कूल 13 टावर की बैटरी बरामद हुई है। छापामारी में कुल 5 लोग मोहम्मद शौकीन 35 वर्ष पिता सिराजुद्दीन पता फतेहपुर कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट , दीन मोहम्मद 35 वर्ष पिता अब्दुल हकीम पता फतेहपुर रोड गली नंबर 27 थाना लिसाड़ी गेट जिला मेरठ , मोहम्मद यासीन 40 वर्ष पिता जमील अहमद पता फतेहपुर अली रोड गली नंबर 27 थाना लिसाड़ीगेट जिला मेरठ , मोहम्मद सलीम 26 वर्ष पिता सलीमुद्दीन पता भटीपुरा थाना पीटोड़ जिला मेरठ , कंटेनर पंजीयन संख्या एनएच 01 q6461 के चालक अरविंद यादव 36 वर्ष पिता परशुराम यादव पता इंदिरा नगर थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज की गिरफ्तारी हुई है ।

वही सदर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि छापामारी से ज्ञात हुआ कि मेरठ से आए स्क्रैप व्यापारी निजाम अंसारी के नवनिर्मित मकान को भाड़े पर लेकर रहते थे और मकान में करीब 2 महीनों से चोरी छुपे स्क्रैप कारोबार कर रहे थे स्क्रैप व्यापारी दिन भर घूम घूम कर चोरी का बिजली तार तांबा तार टावर की बैटरी खरीदा करते थे। अपने भाड़े के मकान में छुपा कर रखते थे। कल दिनांक 20/6 /2022 की रात्रि जब सारे सामान को कंटेनर में लोड कर दिल्ली भेजने वाले थे तभी पुलिस के द्वारा छापामारी कर सभी सामान को जप्त कर लिया गया। बरामद टावर की बैटरी किस टावर से चोरी की गई थी इसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।इस संबंध में लातेहार थाना कांड संख्या 165 /2022 दिनांक 216 /2022 धारा 414 /34 भादवी एवं तीन सर्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के अंतर्गत प्राथमिक दर्ज की गई है छापामारी में अमित कुमार गुप्ता पुलिस निरीक्षक अजय कुमार दास पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद सिंह सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे


