Breaking
Fri. Aug 28th, 2026

रेलवे ग्रामीण के रास्ते को बंद कर रही है यह निंदनीय: रवि डे

*रेलवे ग्रामीण के रास्ते को बंद कर रही है यह निंदनीय: रवि डे*

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि टोरी रेलवे स्टेशन के प्रबंधक अलोदिया ग्राम के नागरिकों को टोरी स्टेशन के तरफ से आने जाने के लिए जगह जगह पर रास्ते बंद कर दिए हैं यह एक घृणित कार्य है रेलवे को टोरी से केवल कोयला ढोने का काम रह गया है रेलवे विभाग जनता के प्रति तानाशाही दिखा रही है टोरी स्टेशन से हर महीने और करोड़ो की कमाई होती है उसके बावजूद भी स्थानीय ग्रामीण जनता को रेल विभाग बिना वजह के परेशान कर रही है यात्री हित में और नागरिक हित में रेल प्रशासन किसी तरह का कोई काम नहीं करती है और नागरिकों को आने जाने का सुलभ रास्ता को भी बंद करने का काम करती है जिससे रेल प्रशासन के खिलाफ जनता में आक्रोश व्याप्त है रेल प्रशासन मानवता का परिचय अगर नहीं देती है तो स्थानीय जनता आंदोलन करने के लिए उग्र होगी जिस की सबसे बड़ी जवाबदेही रेल प्रशासन की होगी।

Related Post