Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

चंदवा अंचल में जल्द हो सीओ की पदस्थापना : विजय दुबे

*चंदवा अंचल में जल्द हो सीओ की पदस्थापना : विजय दुबे*

*5 माह से बिना सीओ के चल रहा चंदवा अंचल*

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा। विगत 5 माह से चंदवा अंचल बिना सीओ के चल रहा है जिससे भूमि संबंधित कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रही है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि चंदवा अंचल में अंचलाधिकारी की पदस्थापना अब तक नहीं होने से भूमि संबंधित कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं जिसका दंश चंदवा की आम जनता झेल रही है। दाखिल खारिज, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, ऑनलाइन जमीन, खतियान में सुधार और लगान जैसे कार्य नहीं हो पा रहे हैं जिससे सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है श्री दुबे ने झारखंड सरकार और लातेहार उपायुक्त से जनहित में अविलंब चंदवा अंचल में सीओ की पदस्थापना करने की मांग की है जिससे भूमि संबंधित कार्य सुचारू रूप से चल सके और आमजन को इसका लाभ मिल सके।

Related Post