Breaking
Sat. Mar 21st, 2026

लातेहार : गारू मे प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी ने गुरुवार की देर रात गारू में एक बीड़ी पत्ता व्यवसायी की जमकर पिटाई कर दी।

गारू संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट

लातेहार : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी ने गुरुवार की देर रात गारू में एक बीड़ी पत्ता व्यवसायी की जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट की घटना में व्यवसायी बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसके बाद व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात व्यवसायी अयोध्या प्रसाद (लोधी साव) गारू के धांगरटोली इलाके में स्थित अपने घर पर सो रहे थे। इसी दौरान सात से आठ की संख्या में आये हथियारबंद उग्रवादियों ने उनको घर से बाहर निकाला और उनकी पिटाई कर दी।।

 

बताया जा रहा है कि उग्रवादियों ने लेवी को लेकर व्यवसायी के साथ मारपीट की है। मारपीट के दौरान उग्रवादियों ने व्यवसायी को मोबाइल स्विच ऑफ रखने की बात कहते हुए गुस्सा जाहिर कर रहे थे। फिलहाल व्यवसायी को गारू रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Related Post