*आज आदित्यपुर निवासी जाने-माने समाजसेवी श्रीमान राजेश पांडे एवं प्रवीण पांडे जी ने अपने पिता ” स्वर्गीय चित्तरंजन पांडे ” जी के ” चतुर्थ पुण्यतिथि ” पर, दिनभर मानव सेवा के जरिए जहां इस दिन को समर्पित किया. वहीं प्रातः बेला 9 बजे से आदित्यपुर में ही, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनकी याद में जहां रक्तदान शिविर लगाया गया. उद्देश्य रहा सिर्फ और सिर्फ उनकी याद में, उनके सभी पुराने यादों को, उनके कार्यों को, उनके आदर्शों को, उनके सोच को, उनके विचार धाराओं को, सामने रख उन जरूरतमंद लोगों के लिए जरूरत के वक्त रक्त उपलब्ध करवाना. और इसी के साथ साथ ” चौथा पुण्यतिथि ” के अवसर पर जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नव जागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम परिसर में, वहां रह रहे 50 पीड़ित एवं असहाय लोगों के लिए नाश्ते के साथ-साथ फलों आदि एवं एक बड़े तावे ( रोटी बनाने वाला ) का वितरण कर, जहां परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की. इसी के साथ साथ इस मानव सेवा के जरिए, मानव प्रेम के तहत मानवता का परिचय देते हुए ” स्वर्गीय चित्तरंजन पांडे ” जी को अर्पण किया सच्ची श्रद्धांजलि. ऐसे अवसर पर जहां कई घरों में पूजा पाठ के जरिए श्रद्धांजलि अर्पण किया जाता है, वहीं आदित्यपुर के इस परिवार ने जीवनदान के साथ-साथ, अन्न दान करते हुए मानव सेवा के जरिए अर्पण किया श्रद्धांजलि. नमन करते हैं ऐसे परिवार के सभी सदस्यों को एवं आज के इस दिन नम आंखों से ” स्वर्गीय चितरंजन पांडे ” जी को शत शत नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पण करता है प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन. इस दौरान स्वर्गीय चितरंजन पांडे जी के धर्म पत्नी विमला देवी, परिवार के अन्य कई सदस्यों के साथ साथ, अनूप श्रीवास्तव, सुनील मुखर्जी, एस.के.सिंह, कमल घोष, प्रदीप घोषाल, श्रीराम, अरिजीत सरकार एवं विजोन सरकार. उपस्थित रहे

