*आज दिनांक 22 मई 2022, आदित्यपुर निवासी सह समाजसेवी अनूप श्रीवास्तव जी ने अपने बड़े भाई ” श्रीमान अलोक श्रीवास्तव ” जी के ” जन्मदिन ” को मानव प्रेम के तहत मानवता का परिचय देते हुए समर्पित किया, जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नव जागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम परिसर में, वहां रह रहे 50 पीड़ित एवं असहाय लोगों के लिए उत्तम से उत्तम नाश्ते का प्रबंध कर जहां अपनी सेवाएं प्रदान की. वहीं कहीं ना कहीं अपने बड़े भाई के आदर्शों को, उनके सोच, उनके विचार धाराओं को सामने रख, किसी भी तरह के तामझाम से कोसों दूर, धरातल में रह रहे इन पीड़ित एवं असहाय लोगों के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए अपने बड़े भाई के जन्मदिन को समर्पित किया इन पीड़ित एवं असहाय लोगों के नाम. नमन है ऐसे छोटे भाई के सोच एवं उनके जज्बे का. आज के इस विशेष पावन दिन पर अलोक श्रीवास्तव जी को भी गर्व महसूस होता होगा अपने अनुज पर. साथ ही साथ छोटे भाई अनूप के कंधे को मजबूती प्रदान किया बहनोई प्रवीण कुमार ने. आज के शुभ दिन जहां अनूप एवं प्रवीण जी के सोच और उनके जज्बे को सलाम करते हैं, साथ ही साथ हम सबों के आदरणीय श्रीमान अलोक श्रीवास्तव जी को उन्हें उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बधाई देते हुए मंगल कामना एवं दीर्घायु कामना हेतु भगवान से प्रार्थना करता है प्रतिक संघर्ष फाउंडेशन.
छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के जन्मदिन पर दिखाया मानव प्रेम एवं मानव सेवा कर जन्मदिन को बनाया यादगार

