*आज ” प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ” ने सिंगल डोनर प्लेटलेट्स रक्तदान यानी एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में सर्वाधिक 250 वा रक्तदान के आंकड़े को पूर्ण किया. आज जमशेदपुर ब्लड बैंक के आह्वान पर कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे एक जरूरतमंद के लिए प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के ” कुमारेस हाजरा ” जी ने अपना ” 25वां सिंगल डोनर प्लेटलेट्स ” रक्तदान करते हुए स्वैच्छिक एवं सुरक्षित अपना 65वां रक्तदान के आंकड़े को पूर्ण किया. और इसी के साथ साथ किसी निजी संस्था के रूप में कार्य कर रहे प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में अभी तक सर्वाधिक 250 बा रक्तदान के आंकड़े को भी पूर्ण कर लिया. रक्तदान के पश्चात श्रीमान कुमारेस हाजरा जी को जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के डॉक्टर विनीता कामत, तकनीशियन मनोज कुमार महतो, अभिषेक धर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन से अरिजीत सरकार एवं विजोन सरकार. उपस्थित रहे
प्रतिक संघर्ष फाउंडेशन के लिए गर्व का क्षण एसडीपी रक्तदान के क्षेत्रों में सर्वाधिक 250 बा रक्तदान

