Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

आदित्यपुर में वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने महिलाओं संग मनाया “मदर्स डे” कहा नारी हर रूप में है योद्धा

आदित्यपुर के हरिओम नगर में सामाजिक संस्था सामाजिक सेवा सहयोग समिति की ओर से मदर्स डे सेलिब्रेट किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने केक काटकर एक दूसरे के साथ मदर्स डे की खुशियां बांटी. संस्था की अध्यक्ष पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि महिला मां, पत्नी, बहन और बेटी के रूप में अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन करती है. आज के दिन को खास तौर पर सेलिब्रेट कर बच्चे अपनी मांओं के प्रति स्नेह प्रकट करते हैं. वहीं संस्था की राखी शर्मा ने बताया कि आज के दिन बच्चे मदर्स डे के रूप में सेलिब्रेट करते हैं जिससे हर मां को बेहद खुशी होती है. वैसे उन्होंने सभी बच्चों से अपने माता के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने की अपील की. उन्होंने कहा मां की हर रूप में पूजा होनी चाहिए, तभी मां को वास्तविक शांति मिलती है. बच्चे मां की आंखों के सामने रहे इससे बड़ा सुख एक मां के लिए और कुछ नहीं हो सकता. इस मौके पर अनीता गोस्वामी, रूबी कुमारी, कमलावती देवी, पम्मी श्रीवास्तव, सुमन देवी, सरिता सिंह, संगीता शर्मा, नीतू राय, सोनी कुमारी, निशा झा, मंजू देवी व अन्य मौजूद रहीं।

Related Post