Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

समतामूलक समाज के स्वप्नदृष्टा थे अम्बेडकर–अनिल मोदी। जुगसलाई में मनाई गई अम्बेडकर जयंती।

जमशेदपुर–भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन के नेतृत्व में अम्बेडकर जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया एवं उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रण किया गया।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर आधुनिक भारतीय चिंतकों में एक प्रतिनिधि नाम है।वे समता मूलक समाज के स्वप्नदृष्टा थे।वे एक प्रख्यात अर्थशास्त्री,कानूनविद,राजनेता,तथा समाजसुधारक थे।उन्होनें सदैव समाज में छुआछूत का विरोध किया।अपनें प्रगतिशील कृतित्व ओर रोशन व्यक्तित्व के कारण वे आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत्र है।उनके आदर्श ,उनके विचार आज भी प्रासंगिक है।हेमेंद्र जैन नें कहा कि बाबा साहब हमारे संविधान निर्माता थे।उन्होनें देश को संवैधानिक रूप से मजबूत किया ।बाबा साहब नें जीवन भर समाज में समानता के लिए संघर्ष किया।उन्होनें बताया कि जुगसलाई के अलग अलग बूथों पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बलदेव बस्ती में सेवा कार्य चलाया गया एवं बच्चों के बीच बिस्कुट वितरण किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री अनिल मोदी,मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल शर्मा, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता मुन्ना अग्रवाल, जगदीश दास, मंडल उपाध्यक्ष गणेश रविदास, महामंत्री पिंटू शर्मा, सुनील शर्मा, कोशाध्यक्ष शिव शर्मा, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश पाठक, किसान मोर्चा अध्यक्ष बिमल केवलका, उपाध्यक्ष अनूप खां, महामंत्री नितिन झा, मंत्री इंदर तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनू तिलावत, जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंदर कौर, प्रभारी दुर्गावती देवी, सन्नी भामरा, विजय विश्वकर्मा, रितिक खिरवाल, चंदन शर्मा, हर्ष अग्रवाल, अजय दास, हेमंत, बूथ अध्यक्ष विजय हेम्ब्रम, कृष्णा कंसारी, चंदन शर्मा, हरप्रीत कौर, साधना देवी, पूजा देवी, चंचल देवी, अमित सिंह, गोलू दास, प्रदीप महतो, सुमन सिंह, तपन सिंह आदि कई कार्यकर्ता उपस्तिथ थे

Related Post