माओवादी बंद का महुआडांड़ में दिखा असर, दुकान प्रतिष्ठान रहे बंद बसों का परिचालन भी रहा ठप।
भाकपा माओवादी (नक्सली ) संगठन के द्वारा झारखंड सहित तीन राज्यों में एक दिवसीय बन्द बुलाया गया था। जिसका काफ़ी असर महुआडांड़ में देखने को मिला। बंद को लेकर सुबह से ही सारे दुकान प्रतिष्ठान बंद रहे। वहीं मेडिकल से संबंधित दुकानें खुली रही।सभी सड़कों तथा बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा। बसों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहा। महुआडांड़ मेदनीनगर रांची गुमला लोहरदगा छत्तीसगढ़ समेत अन्य बसों का परिचालन पूर्णता ठप रही। जिसके कारण यात्रियों को आवागमन को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बंद के मद्देनजर महुआडांड़ थाना प्रभारी आशुतोष यादव के नेतृत्व में बंद के दौरान कहीं भी अप्रिय घटना ना हो जिसे लेकर पुलिस पर बल चौक चौराहा समेत अन्य स्थानों पर गस्ती कर रही है।

