लातेहार जिला के 22 व, स्थापना दिवस के समारोह के अवसर पर बरवाडीह कस्तुरवा आवासीय बालिका विद्यालय में
बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी
प्रखंड प्रशासन की तरफ से पेटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।बरवाडीह बीडीओ राकेश साहय और वार्डेन रुबी कुमारी ने छात्राओ के बीच कई तरह की लातेहार जिला की विभाजन की बात बताई ।
बरवाडीह , कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण विषय पर छात्राओं ने एक से बढ़कर के एक चित्रांकन कर पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण का संदेश प्रसारित किया।। इस अवसर पर छात्राओं ने यह जानना चाहा की जिलों के विभाजन से यानी नए जिले के बनने से क्या-क्या फायदे होते हैं तो उन्हें लातेहार जिला की स्थापना का इतिहास बताया गया तथा उन्हें प्रशासनिक इकाइयों के विभाजन के फलस्वरूप बनने वाले जिलो की महत्व के बारे में भी विस्तार से प्रकाश डाला गया कि क्यों प्रशासनिक इकाइयों के रूप में छोटे-छोटे जिले कैसे विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ,इसके बारे में बच्चों को जानकारी दी गई ।।
विदित हो कि आज ही के दिन यानी 4 अप्रैल 2001 को पलामू जिले से कटकर के लातेहार जिले का स्थापना किया गया था और इस क्रम में आज लातेहार जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।।
इस अवसर पर कस्तूरबा बरवाडीह की वार्डन रूबी कुमारी एवं अन्य शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं।

