Breaking
Tue. Oct 20th, 2026

गणेश प्रतिमा का सादगी से हुआ विसर्जन

घाटशिला:-घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में विराजमान लगभग सभी गणेश प्रतिमा का विसर्जन पूजा समिति के द्वारा श्रीगणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सोमवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए बगैर बैंड-बाजा के सादगीपूर्ण माहौल में विसर्जन किया। इस मौके पर भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य एवं अन्य गणेश पूजा समिति के द्वारा मऊभंडार स्वर्णरेखा नदी में प्रतिमा का विसर्जन हुआ। जानकारी हो कि भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य रविशंकर सिंह की ओर से पिछले 10 वर्षों से गणेशजी की पूजा अपने आवास में करते आ रहे हैं । वहीं मऊभंडार बारी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां भंडार महिला समिति की ओर से पिछले 5 वर्षों से गणेश जी कि पूजा की जाती है। खास बात यह है कि मऊ भंडार महिला समिति के सदस्यों ने केवल अपने दम पर ही दुर्गा पूजा सरस्वती पूजा एवं गणेश पूजा स्वयं करती आ रही है। विसर्जन में मुख्य रूप से ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य रविशंकर, कन्हैया शर्मा, पप्पू सिंह, महिला समिति की ओर से रूबी सिंह, किरण कुमारी समेत कई लोग विसर्जन में शामिल हुए।

Related Post