Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

मानपुर पंचायत मंडप में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

– पूरे झारखंड में झारखंड सरकार द्वारा चलाया जा रहा जनकल्याण योजना के तहत आज
पोटका प्रखंड अंतर्गत मानपुर पंचायत मंडप में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन जहां विधायक प्रतिनिधि मनोरंजन सरदार जिला परिषद हीरामणि मुर्मू प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्रो रविदास अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद मानपुर पंचायत मंडप में उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं पंचायत के विभिन्न गांव से उपस्थित लाभुकों के बीच वृद्धा पेंशन स्वीकृति पत्र जॉब कार्ड राशन कार्ड आदि वितरण किया पंचायत मंडप में विभिन्न गांव से उपस्थित लोगों का समस्या समाधान हेतु विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी स्टाल लगाकर शिविर में उपस्थित ग्रामीण महिला एवं पुरुष को झारखंड सरकार द्वारा दिया जा रहा विभिन्न योजनाओं का बारे में समझा कर लोगों को योजनाओं का लाभ देने का काम किया जा रहा था मानपुर पंचायत मंडप में आवास का आवेदन देने के लिए गरीब महिलाओं का अधिक भीड़ दिखाई दी महिलाओं का कहना है दो से तीन बार आवेदन देने के बाद भी अब तक आवास नहीं मिल पाया महिलाओं ने सरकार से निवेदन किया की रहने के लिए गरीबों को आवास दिया जाए कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मनोरंजन सरदार जिला परिषद हीरामणि मुर्मू प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद तापोस् त्रिपाठी पंचायत सेवक फुरमाल टू डू मुखिया श्रीमती फूलों टू डू आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Related Post