Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

बालूमाथ थाना में सोमवार को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती सादगी रूप से मनाई गई

बालूमाथ थाना में सोमवार को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती सादगी रूप से मनाई गई।

बालूमाथ संवादाता टीपू खान की रिपोर्ट

डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर सीओ आफताब आलम, एसडीपीओ अजित कुमार ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार महतो, दुति कृष्ण महतो, राहुल कुमार मुंशी अजित कुमार ने बारी बारी से बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

 

अंचलाधिकारी तथा एसडीपीओ ने कहा कि बाबा साहब के आदर्श विचार एवं संविधान के कानून पर हम सभी भारतवासियों को अमल करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्गों का अनुसरण करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Post