Breaking
Sat. Feb 28th, 2026

महुआडांड़ प्रखंड में चल रहे कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत शुक्रवार को रात्रि में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर नेतरहाट बाजार में रात्रि कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें सहयोग करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों उपायुक्त ने सोलर लैंप व अन्य उपयोगी वस्तुएं दिए। सहयोग देने वाले कर्मियों में एएनएम अलविना मिंज और चाय विक्रेता सीमा एवं बबलू जिसमें सीमा नेतरहाट बृज या टोली की रहने वाली है। रात्रि टीकाकरण शिविर लगाकर उपायुक्त ने अनूठी पहल की है। उपायुक्त अबु इमरान ने सभी से टीका लेने की अपील की है। ज्ञात हो कि वे सुबह से के विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर टीकाकरण कराने को लेकर लोगों को प्रेरित करते हुए टीका दिलाने का कार्य कर रहे थे। जिसके बाद वह शाम को नेतरहाट पहुंचे और वहां पर रात्रि टीकाकरण का कार्य किया गया। जिसमें कई लोगों ने टीका लिया।

 

Related Post