Breaking
आनंद मार्ग ने 100 से अधिक रक्तवीरों को किया सम्मानित जमशेदपुर। मानव सेवा और आध्यात्मिक चेतना के अद्भुत संगम का उदाहरण शनिवार को उस समय देखने को मिला, जब आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल (AMURT) की ओर से गदरा स्थित आनंद मार्ग आश्रम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक नियमित रक्तदाताओं को “रक्तवीर” की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों को प्रोत्साहित करना था, जिन्होंने भय और संकोच को पीछे छोड़ते हुए नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में जीवन बचाने का कार्य किया है। सम्मानित सभी रक्तदाता आनंद मार्ग द्वारा हर महीने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित होने वाले मासिक रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। समारोह में आनंद मार्ग के वरिष्ठ संन्यासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने रक्तवीरों को आशीर्वाद देते हुए इसे न केवल सामाजिक बल्कि आध्यात्मिक सेवा भी बताया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल शारीरिक सहायता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति निस्वार्थ समर्पण का प्रतीक है। इस मौके पर सुनील आनंद ने अपने संबोधन में रक्तदान के आध्यात्मिक पक्ष को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यदि रक्तदान को परमात्मा के प्रति समर्पण भाव से किया जाए, तो यह एक साथ दोहरा पुण्य प्रदान करता है—एक ओर जरूरतमंद को जीवन मिलता है और दूसरी ओर दाता के मन और शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। यह ऐसा दान है, जो सीधे किसी के जीवन से जुड़ा होता है और इसे निस्वार्थ भाव से करना ही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।” उन्होंने आगे कहा कि जब व्यक्ति यह सोचकर रक्तदान करता है कि वह परम पुरुष की संतानों के कष्ट को कम करने में योगदान दे रहा है, तब उसका यह कार्य और भी महान बन जाता है। यही भावना रक्तदाता को ‘रक्तवीर’ बनाती है, क्योंकि वह भय वृत्ति पर विजय प्राप्त कर समाज के लिए आगे आता है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुसार हर 90 दिन के अंतराल पर नियमित रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को ही इस सम्मान के लिए चयनित किया गया। इससे यह सुनिश्चित होता है कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और स्वास्थ्य के अनुकूल हो। समारोह के अंत में सभी रक्तवीरों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और आध्यात्मिकता की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
Sat. May 2nd, 2026

बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले पशु मेला को बिना आदेश के लगाए जाने के कारण बालूमाथ अंचलाधिकारी आफताब आलम ने तीन आरोपियों के विरुद्ध बालूमाथ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई हैl

बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले पशु मेला को बिना आदेश के लगाए जाने के कारण बालूमाथ अंचलाधिकारी आफताब आलम ने तीन आरोपियों के विरुद्ध बालूमाथ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई हैl

बालूमाथ संवाददाता टीपू खान की रिपोर्ट

जिसमें कहा गया है कि बालूमाथ निवासी मनान कुरेशी पिता मूसा कुरैशी ने जिला परिषद द्वारा मेले की डाक प्रक्रिया में भाग लेते हुए इस मेला की उच्चतम बोली लगाकर सात लाख 41 हजार रुपये में खरीदा थाl लेकिन मेला लगाने की प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अनुमति नहीं दी गई थी l

लेकिन इसके बावजूद मेला की उचत्तम बोली लगाने वाले अपने अन्य सहयोगियों के साथ बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में बिना प्रशासनिक आदेश के पशु मेला में आए व्यापारी और किसानों से रसीद के नाम पर प्रति जोड़ा मवेशी एक हजार रुपये की अवैध वसूली की l

जिसे लेकर अंचलाधिकारी ने बालूमाथ निवासी मनान कुरैशी वासुदेव साव तथा ओम प्रकाश साव के विरुद्ध बालूमाथ थाने में नामजद प्राथमिकी कराई है l

जिसे बालूमाथ थाना पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 188 289 270 420 384 34 बी के तहत थाना कांड संख्या 248/2021 दर्ज कर आरोपियों को धरपकड़ के लिए प्रयास में लग गई है l

इधर सूत्र बताते हैं कि इस मेले में अवैध रूप से प्रति जोड़ा मवेशी के खरीदारों से 1 हजार रुपए की हिसाब से वसूली आरोपियों के द्वारा लाखो रुपये की गई है l

Related Post