*अतिक्रमण करने वालों का हौसला बुलंद ..लोहरदगा@ नगर क्षेत्र के संजय गांधी पथ एवं आखरी कॉलोनी जैसे इलाकों में स्थानीय निवासियों के द्वारा नाली के ऊपर बौन्ड्री, नाली के ऊपर चेयर और नाली के ऊपर उचे उचे स्लैब लगा दिए गए हैं, जिसके कारण चार पहिया वाहनों को जाने आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और सड़क संकीर्ण हो गई है, स्थानीय मोहल्ले वासियों एवं जनप्रतिनिधियों का कहना है कि नगर परिषद को कितनी बार लिखित शिकायतें देने के बाद भी नगर परिषद की ओर से कोई पहल नहीं की गई है

, यहां तक की अखोरी कॉलोनी में एक घर मालिक के द्वारा नाली के ऊपर बाउंड्री, छज्जा, स्लैब बनाया जा रहा था तो उसकी लिखित शिकायत और हंगामा किया गया तो नगर परिषद के कर्मचारियों ने आकर उसी के आवास में चाय पानी पी कर एक घंटा बिता दिया और सेटिंग करके लौट गए,लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, इस कारण लोगों में रोष है .लोगों का कहना है कि नगर परिषद केवल खानापूर्ति करने के लिए मेन रोड में अतिक्रमण हटाने का नाटक करती है .जबकि हाईकोर्ट का आदेश है कि किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए. वैसी स्थिति में नगर परिषद को नापी करते हुए गली मोहल्ले की सड़कों को भी अतिक्रमण मुक्त कराना चाहिए*

