Breaking
Sat. Feb 28th, 2026

महुआडांड़ बीते 1 सप्ताह से बिजली खेल रही है आंख मिचौली का खेल। उपभोक्ताओं को हो रही है परेशानी।

महुआडांड़ में एक सप्ताह से बिजली आंख मिचौली का खेल खेल रही है। 24 घंटे में मात्र महुआडांड़ के उपभोक्ताओं को 5 से 6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।

जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने के कारण विद्यार्थियों को पठन-पाठन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर त्यौहार का भी दौर शुरू हो चुका है और बिजली इस प्रकार से आंख मिचौली का खेल खेल रही है। इस संबंध में महुआडांड़ बिजली विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि हम लोगों को आगे से ही बिजली की आपूर्ति कम हो पा रही है जिसके वजह से सुचारू रूप से बिजली नहीं दे पा रहे हैं। बिजली की समस्या को दूर करने में कम से कम 1 सप्ताह का समय लगेगा 1 सप्ताह के बाद सुचारू रूप से बिजली दिया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि मेरा पोस्टिंग महुआडांड़ में 15 दिन पहले हुआ है और मैं कोशिश करूंगा की बिजली की आपूर्ति को सुचारू रूप से चालू कर सकूं। इसके लिए मैं प्रयासरत हूं।

Related Post