Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

गठबंधन के नेताओं एंव कार्यकर्तओं ने अन्न दाताओं का भारत बंद का किया समर्थन। महुआडांड़ कराया बंद।

← Back

Thank you for your response. ✨

 

गठबंधन के नेताओं एंव कार्यकर्तओं ने अन्न दाताओं का भारत बंद का किया समर्थन। महुआडांड़ कराया बंद।

 

केंद्र सरकार के तीन किसान विरोधी कृषी क़ानून के खिलाफ किसानों द्वारा निर्धारित 27 सितंबर की भारत बंद का मिला-जुला असर सम्पूर्ण महुआडांड़ क्षेत्र में देखा गया। अन्न दाताओं के समर्थन में गठबंधन के सभी राजनीतिक दल बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरे। बिरसा मुंडा चौक के समीप दो बसों को खड़ा किया गया था। वहीं महुआडांड़ मुख्य बाजार को बंद समर्थकों के द्वारा घूम घूम कर शांतिपूर्वक बंद भी कराया गया। जिसे देखते हुए लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। वही दुसरे पहर से दुकाने खुलने लगी। बंद के दौरान महुआडांड़ थाना प्रभारी आशुतोष यादव की अगुवाई में जगह जगह पर पुलिस बल तैनात की गई थी। साथ ही किसी तरह का कोई वाद विवाद ना हो इसे लेकर पुलिस की टीम पूरे महुआडांड़ क्षेत्र में गस्ती भी कर रही थी।बंद के दौरान आवश्यक सेवाऐं प्रभावित नहीं हो इसके लिए बंद समर्थकों के द्वारा विशेष ख्याल रखा गया।बीमार व्यक्ति को आवागमन में कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो इसके लिए सड़क को कहीं जाम नहीं किया गया था।बंद को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से कीजिए जेएमएम केंद्रीय कमेटी के सदस्य अनीता मोहम्मद मुस्तकीम प्रखंड अध्यक्ष जुवेल लाकड़ा युवा जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ यादव, कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष मजहर खान उपाध्यक्ष शहजाद आलम किशोर तिर्की कोमल किंडो अभय मिंज अजीत पाल कुजुर उक्त दल,पार्टी और मोर्चा के दर्जनों नेताओं एंव कार्यकताओं ने हिस्सा लिया।

Related Post