Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

अपराधिक घटनाओं मे हो रही लगातार वृद्धि ,भाजपा कार्यकर्ता छुनुलाल सिंह को गोली मारकर किया घायल

लातेहार:-लातेहार जिले की मनिका थाना क्षेत्र मे अपराधियों ने सोमवार कि सुबह लगभग 5 बजे की है छन्नूलाल लाल सिंह अपराधियों ने गोली मार दी । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह छन्नूलाल सिंह अपने घर डोकी पंचायत के सेलदाग गांव में प्रतिदिन की भांति अपना भैंस चराने के लिए निकला था की घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एकाएक फायरिंग शुरू हो गई ।

*गोलीबारी मे छुनुलाल को पांच छारा लगा है

छुनुलाल सिंह ने बताया कि जैसे ही हमारे ऊपर हमला हुआ हम वही गिर गए और पास के झाड़ी में जा कर छिप गए । झाड़ियों से देखा कि गांव के ही परमदेव सिंह, बैधनाथ सिंह,दोनों पिता अन्त सिंह गांव सैलदाग थाना मनिका व मुकलेश परहिया उर्फ बुटन परहिया गांव होइयो थाना पांकी ,लल्लू सिंह पिता सुगम्बर सिंह गांव होसया थाना पांकी दूसरे तरफ झाड़ी से निकल कर हमको खोजने का प्रयास कर रहे थे। लोगों का हल्ला सुनकर सभी लोग घटना स्थल से फरार हो गए ।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मनिका थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुड़ गई है । घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मनिका लाया गया जहाँ प्रथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी पाकर मनिका विधानसभा के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह,भाजपा नेता रघुलाल सिंह ने अस्पताल पहुँच कर छुनुलाल की हाल चाल लिया।

Related Post