Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

सदस्यों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास–मोदी।

जमशेदपुर– सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) पद पर निर्विरोध चुने जाने पर अनिल मोदी नें सभी को साधुवाद दिया है।उन्होंने कहा कि चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनक के नेतृत्व में टीम ठोस ओर सकारात्मक कार्य करेगी।एवं चैम्बर के सदस्यों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का काम करेगी।ज्ञात हो कि श्री मोदी पूर्व में भी चैम्बर के सचिव रह चुके है।चैम्बर में पूर्व में कार्यसमिति सदस्य के चुनाव में सर्वाधिक मत लाकर चुनाव जीत चुके है।वर्तमान में मोदी झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ के प्रदेश महामंत्री ,भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री के अलावा कई अन्य सामाजिक संघटनों से जुड़े है।

Related Post