Breaking
Sat. Aug 8th, 2026

जन्मजात दिव्यांग अमीर कोरवा पेंशन से वंचित, मदद की आस गारू लातेहार

*जन्मजात दिव्यांग अमीर कोरवा पेंशन से वंचित, मदद की आस*

 

*गारू संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट जिला ब्यूरो बबलू खान के साथ

गारू प्रखंड के बारेसांढ़ पंचायत अंतर्गत डेढ़गांव के निवासी अमीर कोरवा उम्र 29 वर्ष एक दिव्यांग व्यक्ति हैं। बता दें कि, जन्म से ही उनका बायां हाथ नहीं है। हालांकि फिर भी वह अपने हौसले की वजह से कई कठिन कार्य कर के खुद और दो बच्चों सहित पत्नी के साथ गुजर बसर कर रहा है। अमीर कोरवा झारखण्ड के आठ आदिम जनजाति में से एक कोरवा समुदाय से आते हैं। अमीर कोरवा नें बताया की उनके पास आधार कार्ड भी नहीं है। हालांकि कई बार उन्होंने आधार केंद्र में जाकर पंजीयन करवाये हैं। उन्होंने बताया कि, वह मनरेगा में काम करने में भी सक्षम है, परन्तु आधार नहीं होने के कारण उसका जॉब कार्ड नहीं बन पाया है। ऐसे में आर्थिक सहायता एक सशक्त माध्यम दिव्यांगता पेंशन ही नजर आता है।

Related Post