Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

झारखंड से बिहार जा रही शराब की खेप बरामद मेदिनीनगर:-बरकाकाना से पटना जाने वाली अप पलामू एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 03347 से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद किया गया।

मेदिनीनगर:-बरकाकाना से पटना जाने वाली अप पलामू एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 03347 से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद किया गया। देर रात गढ़वा रोड स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान जनरल बोगी में एक सीट के नीचे पांच बोरा बांधकर रखा हुआ मिला। बोरे में से 440 देशी शराब की बोतल बरामद की गई।आरपीएफ जवानों ने बोरे के बारे में पूछा तो किसी पैसेंजर ने कोई जवाब नहीं दिया। शराब की बोतलों पर झारखंड सरकार का मार्का लगा हुआ था। इस मामले में कोई भी शराब तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा।

Related Post