Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती पर महुआडांड़ भाजपाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रखंड स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक रहे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती के अवसर पर उनके फोटो पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया एवं उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद ने कहा कि मैं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं।उनके आदर्श देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। डॉक्टर मुखर्जी ने अपना जीवन भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया।

वहीं कोषाध्यक्ष अजय प्रसाद जिला उपाध्यक्ष भानु प्रसाद मोहन यादव समेत अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर मंडल महामंत्री जमुना प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष मोहन यादव,कोषाध्यक्ष अजय प्रसाद,वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,विष्णु गुप्ता, भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी आलोक कुमार,भाजयुमो जिला सदस्य रोहित कुमार,सिम्पल प्रसाद, प्रदीप नाथ साह,हिरालाल प्रसाद,सत्यनारायण प्रसाद समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related Post