Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

महुआडांड़ के खपरतल्ला ग्राम के युवती ने प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या करने की कोशिश,इलाज के दौरान हुई मौत।

संवाददाता शहजाद आलम महुआडांड़*******महुआडांड़ के खपरतल्ला ग्राम के युवती ने प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या करने की कोशिश,इलाज के दौरान हुई मौत।

महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चैनपूर पंचायत के ग्राम खपरताला में बालिक युवती महिमा एक्का पिता बिनेसेन्ट एक्का ने प्रेम प्रसंग मे फंस कर अपने प्रेमी के दूसरी जगह शादी होने की बात को लेकर डिप्रेशन में आकर घर में ही केरोसिन तेल अपने ऊपर डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसकी मौत सात दिन बाद इलाज के दौरान रांची रिस्म में रविवार को हो गई।वही ग्रामीणों द्वारा गंभीर अवस्था में उसे महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया ।जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था। वही इस संबंध में लड़की के पिता के द्वारा लड़का नवीन तिर्की पिता स्वर्गीय मरतियुस तिर्की ग्राम शाले के के विरुद्ध मामला दर्ज कराते हुए बताया कि 2 साल से दोनों के के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।15 जून शाम में अचानक लड़के से फोन पर बात करने पर लड़की डिप्रेशन में चली गई और आत्महत्या करने की कोशिश की। वहीं इस संबंध में महुआडांड़ थाना प्रभारी असीम रजक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।वही युवती की मौत से परिवार वालों और गांव में मातम छा गया है।

Related Post