Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

झारखंड सरकार के कृषि मंत्री के चंदवा आगमन पर कॉग्रेसीयों ने भब्य स्वागत किया

संवाददाता टीपू खान के साथ जिला ब्यूरो बबलू खान की रिपोर्ट

 

चंदवा। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के चंदवा लैंम्पस परिसर में आगमन पर कॉग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, सेवादल जिला अध्यक्ष बाबर खान, रामयश पाठक ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर भब्य स्वागत किया, मंत्री के समक्ष कॉग्रेसीयों ने जमीन की सर्वे पर हुई गड़बड़ी का मामला उठाया, किसानों से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा, मंत्री ने धान का बीज 50% अनुदान पर किसानों के बीच वितरित किया, इस अवसर पर सीओ सुरेन्द्र कुमार सिंह, डीएओ, बीएओ रामनाथ यादव, लैंम्पस प्रबंधक संतोष कुमार, निर्मल भारती, श्रीराम शर्मा, रिझरूस पॉल एक्का, सागर प्रजापति, छटन राम समेत कई लोग शामिल थे।

Related Post