Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

भाजपा जिला अध्यक्ष ने लिया कोरोनारोधी टीका, युवाओं से टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की अपील की। 

जमशेदपुर। प्रदेश में तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान के प्रारंभ होने पर 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं में टीकाकरण के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। तीसरे चरण के अभियान प्रारंभ होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने भी टीका लिया। बुधवार को जमशेदपुर अंतर्गत टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मया विद्यालय में जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कोरोनारोधी टीका कोविशील्ड का प्रथम डोज लिया। टीकाकरण के पश्चात सोशल मीडिया पर अनुभव साझा करते हुए उन्होंने युवा वर्ग से टीका लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि देश में निर्मित टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित और प्रभावी है। गुँजन यादव ने युवाओं से टीकाकरण के प्रति आमजनों को जागरूक करने की अपील की है।

 

 

Related Post