Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

अगले आदेश तक आवासीय विद्यालय के खेल स्टेडियम में लगेगी दुकानें

महुआडांड़ आवासीय विद्यालय के खेल स्टेडियम में पहली बार लगीं सोमवार हाट बाजार, अगले आदेश तक वहीं लगेंगे दुकानें

महुआडांड़ एसडीओ नीत निखिल सुरीन के द्वारा सभी दुकानदारों को सोमवार को जो महुआडांड़ में बड़ा हाट बाजार लगता है उसे महुआडांड़ स्थित आवासीय विद्यालय खेल स्टेडियम में पहली बार लगाया गया। सब्जी लगाने वाले दुकानदारों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सब्जी की दुकानें लगाने की कोशिश की गई है। वहीं ग्राहकों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का प्रयास किया गया।

मुख्य बाजार में लोगों का आवागमन रहा नगण्य

वही मुख्य बाजार महुआडांड़ में हाट बाजार के दिन लोगों का कम आना जाना दिखा एवं सड़क के किनारे सब्जी समेत अन्य दुकानें नहीं लगी हुई थी। वही एसडीओ ने कहा जब तक किसी तरह का आदेश नहीं आता है तब तक के लिए सड़क किनारे लगने वाली सब्जी के दुकान समेत अन्य दुकानों को आवासीय विद्यालय स्थित खेल स्टेडियम में ही लगाया जाएगा।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post