Breaking
Fri. May 22nd, 2026

कोरोना को लेकर फैडरेशन और ऐफिलेटेड चेंबर की बैठक आयोजित की गई 

गोड्डा

बुधवार को फैडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स की सभी जिला इकाई के साथ बढ़ते कोरोणा के मद्देनजर एक जूम के माध्यम से प्रवीण जैन छाबरा की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गई।

जिसमें सभी चैंबरो के सचिव और अध्यक्षों ने अपने अपने सुझाव दिये जिसमें कई लोगो ने कुछ दिनों के लिए पूर्ण लोकडाउन तो कइयों ने आंशिक लोकडाउन के बारे में सुझाव दिया वही फेडरेशन के सदस्य सह गोड्डा चेंबर सचिव प्रीतम गाडिया ने गोड्डा जैसें छोटे शहरों के लियें लोकडाउन कारगर नही हो सकते है। लोकडाउन की बजाय हम लोगों को जागरूक करें और सावधानी पूर्वक व्यवसाय करें तो हम सभी को सुरक्षित रख सकतें है।

वही चेंबर को एक ट्रूनेट मशीन जिलें में उपलब्ध होनी चाहिए एवं हम बैड की दिक्कत को दुर करने के लिये हमें कुछ पहल करनी चाहिए। और अपने व्यवसायी बंधुओ के सहयोग से कम से कम व्यवसायी बंधुओ के लिये होटलो में बेड की व्यवस्था की जाने की आवश्यकता है। हम सभी को इस बिमारी से मिलकर लड़ना होगा।

संताल परगना प्रमंडलीय उपाध्यक्ष आलोक मल्लिक जी ने फेडरेशन को सभी जिला चेंबर के माध्यम से फिर से सेवा शिविर के माध्यम सेवा करने की आवश्यकता है।

गोड्डा से कौशल कुमार की रिपोर्ट

Related Post