Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

Jamshedpur Clean survey 2021: जमशेदपुर को देश में अव्वल बनाने लिए अक्षेस व जुस्को मिलकर करेगी काम

जमशेदपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए जमशेदपुर को नंबर वन की श्रेणी में लाने के लिए जमशेदपुर अक्षेस व जुस्को के बीच महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, जुस्को के जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा एवं अरुण विद्युत, ईश्वर एवं नगर प्रबंधक शामिल थे।

बैठक में जमशेदपुर शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अधिकतम अंक प्राप्त करने के लिए सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसके तहत शौचालय की सफाई, घर-घर कूड़ा उठाव प्रबंधन को मजबूत करना, चौक चौराहों की साफ सफाई, सड़क की सफाई, नाली की सफाई पर विशेष ध्यान देने, पतझड़ से कई नालियों में पत्ते से लगातार जाम होने की शिकायत को दूर करना, पानी जाम की समस्या वाले क्षेत्र को बेहतर बनाने एवं निकास नाली को दुरुस्त करने, पर्यावरण के प्रति जमशेदपुर के लोगो को जागरूक करना, ज्यादा से ज्यादा पार्क और पेड़ -पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारण करना, साकची ऑटो स्टैंड के पीछे त्रिशंकु पार्क का जीर्णोद्धार करना, सभी चौक चौराहों को और आकर्षक और बेहतर बनाने के लिए फव्वारे और पेड़ पौधे लगाने पर जोर देने की बात हुई।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़े आकार का एलइडी लगाया जाएगा। लिट्टी चौक से बागुनहातु तक जाने वाले रास्ते से सड़क की विशेष सफाई व्यवस्था, स्लैग रोड की विशेष सफाई व्यवस्था, शहर के सभी डिवाडर के बीचो-बीच सौंदर्यीकरण करने एवं विशेष आकार के पेड़ लगाने का कार्य करने।

दोमुहानी क्षेत्र को पर्यटन स्थल में विकिसत करने, सड़क पर यत्र-तत्र घुमने वाले पशुओं के लिए कांजी हाउस का निर्माण करना, खुले में अपने पशुओं को छोड़ने वालों पर कड़ी करवाई करने की बात की गई। होर्डिंग व नन होर्डिंग के लिए जगह चिन्हित किया जाएगा ताकि शहर की सुंदरता बनी रहे। इसके अलावा आपात स्थिति एवं आंधी तूफान में भी किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हो इसके लिए अवैध और बेकार संरचना जल्द हटाये जाने पर सहमति बनी। कचड़ा निष्पादन के लिए दो स्थान पर पृथक्करण प्लांट लगाने, एवं निस्तारित कचड़े को बंद पड़े खदान में डंपिंग करने पर जोर देने जैसे महत्वपूर्ण बातों पर विशेष चर्चा किया गया। बैठक में नगर प्रबंधक संदीप कुमार एवं रवि भारती उपस्थित थे।

Related Post