Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

स्कूल के पेयजल समस्या व चारदीवारी को लेकर मंत्री को सौपा ज्ञापन 

न्यू कॉलोनी उउवि आदित्यपुर के प्रधानाध्यापिका ने मंत्री बन्ना गुप्ता से की मुलाकात 

आदित्यपुर

न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय आदित्यपुर के पेयजल समस्या व चारदीवारी निर्माण करने की मांग को लेकर रविवार को स्कूल की प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान ने सुबे के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण मंत्री सह जिला बीस सूत्री प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता को एक ज्ञापन सौपा है। जिसको लेकर प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान ने मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर स्कूल की समस्या को लेकर अवगत कराया। संध्या प्रधान ज्ञापन के माध्यम से मंत्री बन्ना गुप्ता को बताया कि स्कूल कक्षा एक से दसवीं तक चलता है। स्कूल में कुल 810 बच्चे अध्ययन करते हैं। भूमिगत जल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण स्कूल के बच्चे पिछले छह माह से पेयजल की समस्या का सामना कर रहे हैं। वहीं, स्कूल की चारदीवारी नहीं होने से बच्चों के अलावा पुरा विद्यालय परिवर असुरक्षित महसूस कर रहा है। चारदीवारी नहीं होने से स्कूल की शिक्षण माहौल बाधित होता है। जिसको लेकर स्कूल की पेयजल समस्या को दूर करने व चारदीवारी निर्माण को लेकर सक्षम पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया है।

Related Post