Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

सुरभि शाखा ने बुजुर्गों को कराया भोजन 

जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा विश्व महिला दिवस को सप्ताहिक कार्यक्रम के तहत नारी चेतना के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पांचवें दिन शुक्रवार को बाराद्वारी वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को दोपहर का भोजन कराया गया। यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी के नेतृत्व में शाखा सदस्य विनीता नरेड़ी एवं विवेक नरेड़ी के सहयोग से संपन्न हुआ। आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने चेहरे की चमक और घर की ऊंचाइयों पर मत जाना, घर के बुजुर्ग अगर मुस्कुराते मिले तो समझ जाना आशियाना हमारा हैं का संदेश दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा सचिव उषा चैधरी, आशा अग्रवाल, पिंकी केडिया, पिंकी रिंगसिया, गायत्री, रुचि बंसल, उषा अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

Related Post