राँचीःआज एआईएसएम जर्नलिस्ट वैलफेयर ऐसोसिएशन के बिहार झारखंड और बंगाल प्रीतम सिंह भाटिया ने बजट डीआईजी अनूप बिरथरे को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया.इस मामले में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रभारी प्रीतम भाटिया ने कहा कि जमशेदपुर में एसएसपी रहने के दौरान कोरोनाकाल में अनूप बिरथरे द्वारा कई सराहनीय कार्य किए और इसी बीच उनका स्थानांतरण हो गया.इस संदर्भ में एसोसिएशन के प्रदेश सलाहकार नागेंद्र कुमार ने बताया कि श्री बिरथरे द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए एसोसिएशन द्वारा आज उन्हें पुलिस मुख्यालय द्वारा सेवा सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया.श्री बिरथरे वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में डीआईजी बजट के पद पर कार्यरत हैं.
इसी क्रम में एसोसिएशन के सदस्यों ने डीजीपी नीरज सिन्हा से भी मुलाकात की.इस औपचारिक मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी श्री भाटिया ने उन्हें राज्य में पत्रकारों पर दर्ज मामलों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी,जिस पर डीजीपी द्वारा सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिला है.डीजीपी ने कहा है कि ऐसे मामलों की ऐसोसिएशन जल्द सूची बनाकर दें ताकि संबंधित जिला के एसपी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जाए.
इस मुलाकात के बाद प्रदेश प्रभारी ने सभी जिला अध्यक्षों से कहा है कि अपने जिले में पत्रकार साथियों पर दर्ज मामलों की सूची जल्द प्रदेश कमेटी को सौंप दे ताकि इसे डीजीपी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए.इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश सलाहकार नागेंद्र कुमार,अशोक मेहता,रामगढ़ जिला अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा,संदीप पाठक,प्रविंद पांडे सहित अन्य पत्रकार भी उपस्थित रहे.

