Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

30 साल के युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

गुमला// सदर थाना क्षेत्र स्थित करम टोली डैम के पास गुरुवार को एक खेत में 30 साल के युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव के पास से डिस्पोजल ग्लास बरामद किए गए हैं। शव के पॉकेट से 32 रुपए और एक हरी मिर्च भी मिली। अमूमन इलाके में हरी मिर्च का इस्तेमाल लाेग शराब पीने के दौरान करते हैं। आशंका जाहिर की जा रही है कि शराब पीने के दौरान ही युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की गई हो। पुलिस शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।

बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post