Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

फिजिकली कोर्ट के बाद काउंसिल ने बार भवन को खोलने का दिया आदेश

घाटशिला:-

सिविल कोर्ट मेंं मंगलवार को फिजिकली कोर्ट शुरू हुआ। पहले की तरह भीड़भाड़ नहीं थी। कम संख्या में ही अधिवक्ता कोर्ट के अंदर काम कर रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ पिछले 11 माह से बंद बार भवन को भी झारखंड बार काउंसिल ने खोलने का आदेश दे दिया है। आदेश में कहा गया है कि बार भवन में सभी वकीलों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही

घाटशिला बार एसोसिएशन ने एक नोटिस जारी कर वकीलों से आग्रह किया कि जिन वकीलों का केस फिजिकली फिक्स रहेगा, उन्हें ही बार भवन में आने की अनुमति रहेगी। मुवक्किल के जाने पर भी प्रतिबंध है। आंशिक रूप से बार भवन का संचालन किया जाएगा। बार एसोसिएशन ने नोटिस के माध्यम से वकीलों को आगाह किया कि वह कोरोना को देखते हुए प्रोटोकॉल के अनुसार ही बार भवन का इस्तेमाल करें।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post