Breaking
Wed. Apr 29th, 2026

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी का हुआ अभिनंदन

जमशेदपुर। भाजपा महिला मोर्चा जमशेदपुर महानगर के नवमनोनित जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी का महिला कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंगलवार को गोलमुरी मंडल के महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ज्योति अधिकारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर एवं जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के मार्गदर्शन में राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार एवं महिलाओं के मुद्दों को जिम्मेदारी के साथ उठाएंगे। जमशेदपुर में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा दिये गए सम्मान से अभीभूत हूँ। संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी तन्मयता से पूर्ण करने करूँगी।

इस दौरान सोनिया साहू, सीमा जायसवाल, सरबजीत कौर, पुष्पा पाठक, नीलू झा, दशमी पूर्ति, लतिका साहू, सुनीता रानी, पार्वती देवी, बिमला साहू, हेमा साहू व अन्य उपस्थित थे।

 

Related Post