Breaking
Sun. May 3rd, 2026

आज के युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर हिन्दू पीठ बिष्टुपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुए भाजपा नेतागण

आज के युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर हिन्दू पीठ बिष्टुपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुए भाजपा नेतागण

🔸विशेष रूप से उपस्थित थे पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी जी, भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव जी।

🚩 आज जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित हिन्दू पीठ बिष्टुपुर द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए युवा नेता सह पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी जी एवं एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जमशेदपुर महानगर गुंजन यादव जी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यक्रम समन्वय प्रभारी उमेश पाण्डेय।

प्रमुख बनवासी कल्याण केन्द्र जमशेदपुर रामनाथ सिंह, प्रमुख बनवासी कल्याण केन्द्र सरायकेला विजय मिश्रा कार्यक्रम का शुरुआत हिंदू पीठ के युवा अध्यक्ष प्रकाश दुबे की अध्यक्षता में की गई। उपस्थित सभी अतिथियों ने स्वामी जी के चरणों में पुष्प देख दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

✒️अमेरिका के शिकागो में धर्म सभा में अपने धाराप्रवाह भाषण के कारण अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आए भारतीय संयासी स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को बंगाल में हुआ था। स्वामी विवेकानंद अपने ओजपूर्ण और बेबाक भाषणों के कारण काफी लोकप्रिय हुए, विशेषकर युवाओं में इसी कारण उनके जन्म को पूरा राष्ट्र ‘युवा दिवस’ (National Youth Day) के रूप में मनाता है.

कार्यक्रम मे उपस्थित थे संस्थापक हिन्दू पीठ के अरुण सिंह, क्वालिटी कौंसिल ऑफ़ इंडिया (अल्मुनि) हर्षल पांडे साथ ही साथ हिन्दू पीठ के गणमान्य पदाधिकारि मौजूद थे।

Related Post